बच्चेदानी को कैसे ठीक करें?HealthPlanet

Posted on Fri 11th Nov 2022 : 09:30

किन कारणों से होती है बच्चेदानी कमजोरी?

1. मानसिक स्वास्थ्य का सही न रहना या मानसिक कमजोरी

2.यूट्रस संबंधी कोई बीमारी भी बच्चेदानी के कमजोर होने का कारण बन सकती है।

3. प्रसव के बाद भी बच्चेदानी कमजोर हो सकती है।

4. बाहरी या अंदरूनी चोट के कारण

5. खानपान की गलत आदत या अस्त व्यस्त लाइफस्टाइल
बच्चेदानी को मजबूत करने के तरीके

1- नियमित रूप से एक्सरसाइज करें। अपने एक्सरसाइज रूटीन में कमी न लायें बल्कि जितनी क्षमता हो उतनी एक्सरसाइज ज़रूर करें। रोजाना सुबह वाक पर जायें, जिम जायें या अगर जिम जाने का टाइम नहीं है तो घर पर ही एक्सरसाइज करें। इससे शरीर में ब्लड का फ्लो बेहतर होता है जो कि गर्भाशय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ज़रूरी है।

2- शारीरिक स्वास्थ्य के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी उतना ही ज़रूरी है। इसलिए दिमाग को ऐसी चीजों में व्यस्त रखें जिसमें बहुत ज्यादा दिमाग लगाने की ज़रूरत पड़ती हो। इससे दिमाग की एक्सरसाइज होती रहती है और स्ट्रेस वाले हार्मोन नियंत्रित रहते हैं जिसका सीधा प्रभाव शरीर के बाकी अंगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।

3- बच्चेदानी को दुरुस्त रखने के लिए यह भी ज़रूरी है कि आप अपनी सोशल लाइफ भी बेहतर बनाये रखें। ऐसे दोस्त बनाएं जो आपके सही और बुरे दोनों वक़्त में काम आयें और जो आपको पूरा इमोशनल सपोर्ट दे सकें। इन चीजों के कारण आप नेगेटिव फीलिंग से भी दूर रहती हैं।

4- कई शोधों में इस बात की पुष्टि हुई है कि सिगरेट के अधिक सेवन से एस्ट्रोजन लेवल काफी कम हो जाता है साथ ही इससे आपकी बच्चे पैदा करने की क्षमता पर भी बुरा असर पड़ता है। इसलिए जितनी जल्दी हो सके इस बुरी आदत को छोड़ दें।

5- अपने खानपान पर ध्यान दें। अच्छा खानपान शरीर के बाकी अंगों के साथ ही गर्भाशय के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ज़रूरी है। इसलिए अपनी डायट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और कैल्शियम की मात्रा बढ़ा दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info